फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   heavy fine might be imposed if the irregularities found in mining in musyoli

मुस्योली गांव में जांच में तमाम अनियमितताएं आईं सामने, लग सकता है भारी जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
heavy fine might be imposed if the irregularities found in mining in musyoli
मुस्योली गांव में खनन के बाद खुले छोड़े गए गड्ढे। संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। मुस्योली गांव में खड़िया खननकर्ता पर अनियमितता भारी पड़ सकती है। तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। जांच में तमाम खामियां सामने आई हैं। एसडीएम जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। खदान स्वामी पर भारी जुर्माना लग सकता है। खनन पट्टा निरस्त होने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन

घिंघारुतोला से एक किमी दूरी पर बसा गांव मुस्योली खड़िया खनन का दंश झेल रहा है। 80 परिवार वाले इस गांव पर खड़िया खनन के कारण गंभीर खतरा मंडरा गया है। खनन से गांव की जमीन में दरार पड़ गई है। मकानों के पास तक खोदान कर दिया गया है। जमीन पर दरार पड़ने से कई बिजली के पोल भी खतरे से घिर गए हैं। आधा दर्जन मकानों को खतरा पैदा होने के साथ ही 15 नाली से अधिक जमीन भी खतरे की जद में आ गई है। मुस्योली निवासी नायब सूबेदार संदीप सिंह ने अनियमितता के मामले को प्रशासन के सामने रखा था। मंगलवार को नायब तहसीलदार दीपिका आर्या मौके पर पहुंची। उन्होंने शिकायत के आधार पर जांच की। जमीन पड़ी दरारों को देखा।
विज्ञापन

तहसीलदार नवाजिश खलीक ने बताया कि उन्होंने जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंप दी है। उन्होंने माना कि गांव में नुकसान हुआ है। मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बिजली के पोलों को खतरा पैदा हो गया है। आवंटित क्षेत्र से बाहर मलबा डाला गया है। खनन करने के बाद गड्ढे भरे नहीं गए हैं। खननकर्ता पर जुर्माने आदि की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उपजिलाधिकारी सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहसीलदार की जांच रिपोर्ट उन्हें मिल गई है। घरों के नजदीक तक खोद दिया गया है। गड्ढों का भरान नहीं किया गया है। खेतों में दरार आई है। खनन क्षेत्र में पिलर भी नहीं पाए गए हैं। खनन क्षेत्र में पिलर न होना अवैध की श्रेणी में आ रहा है। डीएम साहब को अवैध खनन की रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। जिलाधिकारी के स्तर से इस मामले में जुर्माने के साथ ही अन्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed