{"_id":"6419f2168115cda9cc089de9","slug":"health-workers-training-bageshwar-news-c-8-1-88843-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्वास्थ्य कर्मियों को दी नए पोर्टल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्वास्थ्य कर्मियों को दी नए पोर्टल की जानकारी
Tue, 21 Mar 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तीनों विकासखंडों के 20 स्वास्थ्य कर्मचारियों को इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फॉरमेशन प्लेटफार्म (आईएचआईपी) पोर्टल की जानकारी दी गई।
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएमपी) के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम प्रबंधक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, हेल्थ वर्कर को पोर्टल के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के जिला समन्वयक हेमंत कुमार ने बताया कि आईडीएमपी में 33 रोगों की निगरानी होगी। डिजिटल मोड में निकट वास्तविक समय का डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।
यह रियल टाइम डाटा केस आधारित जानकारी और स्वास्थ्य सूचना प्रणाली है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे स्वास्थ्य कर्मी टैबलेट के माध्यम से तत्काल डाटा प्रदान करेंगे। डाटा प्रबंधक गिरीश ने कहा कि मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से गांव, राज्य, केंद्र स्तर पर वास्तविक समय की डाटा रिपोर्टिंग, सही आंकड़ों का संग्रहण आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे देश के छोटे-छोटे गांव, ब्लॉकों में फैली बीमारी के शुरुआती लक्षणों की जानकारी डिजिटल प्लेटफार्म पर मिल जाएगी। बीमारियों की शुरुआत में ही उनसे बचाव करना आसान हो जाएगा। प्रशिक्षण ले रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शिविर को सराहनीय बताया।