{"_id":"64dfb663f96337698302cdba","slug":"health-news-people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-949-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नहीं थम रहा आई फ्लू, रोज आ रहे 30 से अधिक मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नहीं थम रहा आई फ्लू, रोज आ रहे 30 से अधिक मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में आंखों की बीमारी आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में रोजाना 30 से अधिक मरीज आंखों की जांच कराने पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 600 से अधिक मरीज आई फ्लू का इलाज करा चुके हैं। लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।
जुलाई के अंतिम सप्ताह से जिले में आई फ्लू का असर देखने के लिए मिल रहा था। अगस्त में बीमारी में तेजी देखने को मिली। पहले सप्ताह में जिला अस्पताल में रोजाना 25 से अधिक मरीज आई फ्लू की शिकायत लेकर पहुंच रहे थे। धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ने लगा और दूसरे से तीसरे सप्ताह में अधिक तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को लगातार साफ पानी से आंख धोने, प्रदूषण से बचाव करने और मोबाइल, टीवी से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि इलाज के बाद चार-पांच दिन में आई फ्लू ठीक हो जाता है। उन्होंने लोगों से बीमारी के लक्षण दिखते ही चिकित्सक की सलाह लेने की अपील की है ताकि जल्द इलाज शुरू हो सके।