{"_id":"68165fc4ec6b20829405c746","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115263-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे वन अर्थ वन हेल्थ थीम पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे वन अर्थ वन हेल्थ थीम पर कार्यक्रम
Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो गई है। योग दिवस पर वन अर्थ वन हेल्थ थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली ने बताया कि चार मई से सात मई तक सरयू घाट स्थित बागनाथ मंदिर से प्रतिदिन सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक योग की लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड की योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर योग सत्र संचालित करेंगी। 10 मई को बद्री दत्त पांडे परिसर बागेश्वर में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित योग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। 13 और 14 जून को विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। चंडिका मंदिर परिसर को योग पार्क के रूप में विकसित कर वहां भी योग सत्रों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 20 जून को सरयू गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को सरयू घाट स्थित बागनाथ मंदिर, केदारेश्वर मैदान कपकोट, कालिका मंदिर कांडा, बैजनाथ मंदिर गरुड़ और अनासक्ति आश्रम कौसानी में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।