फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   health news in district.

Bageshwar News: निश्चेतक के अवकाश पर, ऑपरेशन की सुविधा ठप

Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
health news in district.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में एकमात्र निश्चेतक के अवकाश पर जाने से ऑपरेशन ठप हो गए हैं। अस्पताल में आए मरीजों और तीमारदारों को हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। स्थायी निश्चेतक की तैनाती होने के बावजूद लोगों को अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निश्चेतक का एक ही पद स्वीकृत है। निदेशालय की ओर से अगस्त माह में हुए तबादले में जिला अस्पताल में निश्चेतक लक्ष्मण सिंह मेहता को ऊधमसिंह नगर से जिला अस्पताल में नियुक्ति दी गई थी लेकिन अस्पताल में ज्वाइनिंग के बाद उन्हें नैनीताल के अस्पताल में अटैच कर दिया है। इस वजह से अस्पताल में स्थायी निश्चेतक होने के बाद भी व्यवस्था के तौर पर लोगों को सुविधाएं दी जा रही हैं। एनएचएम की ओर से तैनात निश्चेतक डॉ. रोहित संविदा पर जिला अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। अस्पताल की हाईटैक ओटी में एक समय में एक ही ऑपरेशन किया जा रहा है। डॉ. रोहित के अवकाश पर जाने से ऑपरेशन के कार्य प्रभावित हो गए हैं। डॉ. रोहित 24 अप्रैल तक अवकाश पर हैं। लोगों ने जल्द ही स्थायी निश्चेतक को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन


डॉ. रोहित ने विभाग को दिया त्यागपत्र नोटिस
बागेश्वर। एनएचएम की ओर से कार्यरत डॉ. रोहित का अनुबंध 30 अप्रैल तक स्वीकृत है। उन्होंने अस्पताल में सेवाएं समाप्त करने से पूर्व एक माह का नोटिस एनएचएम को सौंप दिया है। डॉ. रोहित के जाने से अस्पताल में ऑपरेशन सुविधाएं ठप पड़ सकती हैं। बीते वर्ष विश्व बैंक की ओर से जारी बजट से अस्पताल में सुधारीकरण का कार्य किया गया है। इससे अस्पताल में हाईटैक ओटी का निर्माण किया गया है। निश्चेतक के बिना हाईटैक ओटी निष्प्रयोज्य हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


निश्चेतक के न होने से दो गर्भवतियां हुईं हायर सेंटर रेफर
बागेश्वर। जिला अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी सेवा भी प्रभावित हो गई है। निश्चेतक की अनुपस्थिति में सिजेरियन डिलीवरी की सेवा गर्भवतियों को नहीं दी जा सकती है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दो गर्भवतियां सिजेरियन डिलीवरी कराने के लिए हायर सेंटर रेफर की गईं। हालांकि सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि सर्जरी विभाग से किसी मरीज को अभी ऑपरेशन के लिए हायर सेंटर रेफर नहीं किया गया है। संवाद

जिले के अन्य अस्पतालों में नहीं ऑपरेशन की सुविधा
बागेश्वर। सीएचसी बैजनाथ, कपकोट, कांडा में सर्जन और निश्चेतक का एक-एक पद स्वीकृत है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी होने के कारण अस्पतालों में लोगों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। फुट कॉर्न के छोटे ऑपरेशन से लेकर सिजेरियन डिलीवरी, हड्डी टूटने के इलाज के लिए लोगों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। संवाद


जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को कुमाऊं मंडल को पत्र लिखने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निश्चेतक डॉ. लक्ष्मण की सेवाएं जिले में सुचारू करने की मांग के लिए पत्र भेजने को कहा गया है। मेरे संज्ञान में डॉ. रोहित अभी अवकाश पर गए हैं।
डॉ. आदित्य कुमार तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed