{"_id":"681662cb1e28bb979606f059","slug":"health-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115278-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डेंगू की रोकथाम के लिए शासन ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डेंगू की रोकथाम के लिए शासन ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी
Sun, 04 May 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 04 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए सरकार अलर्ट मोड पर है।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने प्रदेश के 15 अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से जिले का भ्रमण कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार अपर सचिव स्वाति भदौरिया को चमोली, रीना जोशी को देहरादून, अनुराधा पाल को बागेश्वर, वरुण चौधरी को पौड़ी गढ़वाल, प्रभारी महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा को टिहरी गढ़वाल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना और अपर निदेशक डॉ. राजीव सिंह पाल को रुद्रप्रयाग, निदेशक डॉ. शिखा जंगपांगी को उत्तरकाशी, डॉ. नरसिंह गुंजियाल को पिथौरागढ़, डॉ. मनोज उप्रेती को हरिद्वार, डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और अपर निदेशक डॉ. अनु पाल को चंपावत, अपर आयुक्त ताजबर सिंह को ऊधमसिंह नगर, विंधेश कुमार शुक्ला को अल्मोड़ा, डॉ. आरएस बिष्ट को नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित अधिकारियों को आवंटित जिलों के सभी ब्लॉकों में डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा और लोगों को दी जा रही सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।