{"_id":"5967a9f14f1c1ba2228b4660","slug":"hazardous-line-hazards-on-mehrbunga-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेंशन लाइन से मेहनरबूंगा गांव पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेंशन लाइन से मेहनरबूंगा गांव पर मंडराया खतरा
अमर उजाला ब्यूरो,बागेश्वर।
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनरबूंगा ग्राम पंचायत के अनेक घरों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे गांव में खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर लाइन शीघ्र शिफ्ट करने की मांग की है। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में मेहनरबूंगा के ग्रामीणों ने कहा है कि गांव के अनेक लोगाें के घरों की छत और खेतों से बिजली की हाइटेंशन लाइन की दूरी महज 10 फीट ही है।
विज्ञापन
करंट लगने के भय से लोग न तोे छत पर जा पा रहे हैं और खेतों में ही काम कर पा रहे हैं। तारों को शीघ्र हटाने के लिए अब तक कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने ईई से लाइन शीघ्र अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान जयंती देवी, पूर्व प्रधान रमेश राज, सरपंच ओम प्रकाश और घनश्याम राम आदि शामिल हैं। ग्राम प्रधान ने सीडीओ को दिए एक अन्य ज्ञापन में गांव के मकानविहीन 12 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र मकान देने की मांग की है।
विज्ञापन