फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Having college degrees encompass Bageshwar

प्राध्यापकों की तैनाती को लेकर छात्रों का क्रमिक अनशन जारी

Fri, 02 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Fri, 02 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Having college degrees encompass Bageshwar
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में चल रहा धरना - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। पीजी कॉलेज बागेश्वर में प्राध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर छात्र संघ का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को मनोज बचखेती, केतन साह अनशन में बैठे। धरनास्थल पर हुई सभा में छात्र नेताओं ने कहा कि बागेश्वर महाविद्यालय में भूगोल, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, संस्कृत, वाणिज्य सहित प्राध्यापकों के छह पद खाली हैं।

विज्ञापन


प्राध्यापकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो जाती है। पिछले लंबे समय से खाली पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे छात्र संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आंदोलन जारी रखा जाएगा। यदि शीघ्र उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। अनशनकारियों के समर्थन में अध्यक्ष हरीश मेहरा, जिला संयोजक एबीवीपी विशाल नेगी, आदर्श कठायत आदि छात्र नेताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed