फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Havan for the purification of the intellect of the Zip President and AMA

जिपं अध्यक्ष और एएमए की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Havan for the purification of the intellect of the Zip President and AMA
बागेश्वर। जिला पंचायत की अनियमितताओं की जांच और विवेकाधीन कोष के नाम पर 55 फीसदी बजट रखने के विरोध में आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों ने मंगलवार को जिपं अध्यक्ष और एएमए की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

हड़ताली जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, इंदिरा परिहार, गोपा धपोला, वंदना ऐठानी, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा, रेखा देवी ने मंत्रोच्चारण के बीच आंदोलन स्थल जिपं परिसर में हवन किया। जिपं सदस्य इंदिरा परिहार ने बुद्धि शुद्धि के मंत्र पढ़े।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि विकास के लिए आए बजट पर अवैध रूप से कब्जा जमाया जा रहा है। 55 प्रतिशत बजट जिपं अध्यक्ष अपने पास रख ले रही हैं। उनको लोगों को जनता ने चुना है। पर्याप्त बजट न मिलने से उनके क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिपं में अवैध तरीके से नियुक्तियां की गई हैं। चालकों से काम न लेकर संविदा पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जिपं के वाहन चलवाए जा रहे हैं। जिन कर्मचारियों की संविदा समाप्त हो गई है, उनसे काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार भी धरने पर बैठे। उन्होंने जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों के आंदोलन को जायज ठहराते हुए कहा कि जिपं पर लगे आरोप गंभीर हैं। इनकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि आंदोलन का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आप भी आंदोलन शुरू कर देगी।

एसडीएम ने कहा अनियमितताओं की होगी जांच
बागेश्वर। एसडीएम सदर योगेंद्र सिंह, तहसीलदार नवाजिश खलीक ने मंगलवार को आंदोलन स्थल पहुंचकर जिपं उपाध्यक्ष और सदस्यों से वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि अनियमितता के जो भी मामले उठाए गए हैं, उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने सदस्यों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की। उपाध्यक्ष और सदस्यों ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed