फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Havan and Bhandara in many temples on Ram Navami

Bageshwar News: रामनवमी पर कई मंदिरों में हवन और भंडारा

Thu, 30 Mar 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Havan and Bhandara in many temples on Ram Navami
बागेश्वर के ठाकुरद्वारा राम मंदिर परिसर में भजन गातीं महिलाएं। संवाद
बागेश्वर/गरुड़। रामनवमी पर ठाकुरद्वारा के राम मंदिर में भक्तों ने पूजा, अर्चना कर सुख, सौभाग्य का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन किए। पंडित जगदीश लोहनी ने पूजा करा भगवान को फल और पजरी का भोग लगाया। पुजारी जलज तिवारी ने बताया कि पूजा के दौरान भगवान श्रीराम का बाल रूप धरकर आए बच्चों ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन में तिवाड़ी परिवार के सदस्य मदन तिवाड़ी, राकेश तिवाड़ी, महेश तिवाड़ी, दीपू तिवाड़ी, कान्हा तिवाड़ी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

रामनवमी पर कौसानी, गरुड़, बैजनाथ, ग्वालदम क्षेत्र के भक्तों ने कन्या पूजन कर कोट भ्रामरी और शीतलामाई मंदिर टीट बाजार समेत कई मंदिरों में भंडारा किया। कोट भ्रामरी मंदिर के प्रधान भंडारी और मेलाडुंगरी के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। तैलीहाट गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन सिंह रावत के दल ने कोट भ्रामरी मंदिर में भजन संध्या की। प्रकटेश्वर, कार्तिकेश्वर, पिंगलेश्वर, दिव्येश्वरी मंदिर, गोलू मंदिर में भी भजन, पूजन किया गया। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed