फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Harmions became Champion by defeating KD Collection

केडी कलेक्शन को हराकर हार्मियंस चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Harmions became Champion by defeating KD Collection
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में ट्राफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। युवा स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से आयोजित सरप्राइज सुपर लीग ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता हार्मियंस फुलबॉल क्लब की टीम ने जीत ली है। टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नुमाइशखेत मैदान में हार्नियंस फुटबॉल क्लब और केडी कलेक्शन की टीम के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबर पर रही। दूसरे हाफ में हार्नियंस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। केडी कलेक्शन की टीम गोल के लिए अंत तक प्रयास करती रही, लेकिन हार्नियंस के डिफेंस को भेद नहीं पाई। विजेता, उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले में विधायक चंदन राम दास मुख्य अतिथि थे। युवा स्पोर्ट्स सोसायटी के धीरेंद्र परिहार, शुभम साह, अनुज साह, जीवन जोशी, राहुल साह, दीपक मर्तोलिया, गोपाल धामी, कमल किशोर, पुनीत साह, रचित साह प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed