फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   harimohan holds world record

हरिमोहन बने वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर

Mon, 26 Feb 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 26 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
harimohan holds world record
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हरिमोहन ऐंठानी। - फोटो : amar ujala
गणित के शिक्षक हरिमोहन ऐंठानी ने बिना गणना यंत्र के 1260 घंटे में 48 हजार मैजिक स्क्वायर लिखे हैं। सूत्र लिखे गए 450 चार्ट पेपरों की किताब का वजन 13 किलोग्राम है। उनके इस कार्य के लिए आसाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का प्रमाण पत्र दिया गया है।
विज्ञापन


हरिमोहन को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक के संस्थापक मंजीत शर्मा की ओर से गणितीय श्रेणी में प्रमाण पत्र दिया गया है। गणित के अनसुलझे सवालों के साथ ही गणित के प्रश्नों और रीजनिंग को संक्षिप्त सूत्र या ट्रिक से हल करने का प्रयास, गणितीय सूत्रों को खोजना और प्रमाणित करने के शौकीन हरिमोहन अब तक लिम्का बुक ऑफ नेशनल रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम वर्ल्ड रिकॉर्ड, अंतर्राष्ट्रीय वंडर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड एंड अवॉर्ड्स, अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑनलाइन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, राष्ट्रीय जूरी अवॉर्डस से सम्मानित हो चुके हैं। मां उमा हाइस्कूल कपकोट में कार्यरत ऐठानी भविष्य में गणित के अनसुलझे प्रमेय, लक्ष्यों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


साथ ही गणित के नए-नए तथ्यों पर खोज और समाचार करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संसाधन नहीं होने से परेशानियां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed