{"_id":"5e37105b8ebc3e4b43353b60","slug":"harendra-became-chairman-of-pension-restoration-forum-bageshwar-news-hld371955618","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेंद्र बने पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेंद्र बने पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरुड़ में बैठक करते शिक्षक, कर्मचारी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। राष्ट्रीय पेंशन बहाली मंच के बैनर तले शिक्षक, कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं। रविवार को यहां हुई कार्मिकों की बैठक में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। कार्यकारिणी में डॉ. हरेंद्र सिंह रावत को अध्यक्ष और नवीन मिश्रा को संरक्षक चुना गया।
इसके अलावा केवलानंद धोनी सचिव, नीतू पंत, नारायण सिंह किरमोलिया उपाध्यक्ष, राजेश जोशी सह सचिव, भुवन बिष्ट कोषाध्यक्ष, हेम उपाध्याय संगठन मंत्री, राजेश जोशी को मीडिया प्रभारी चुना गया। मंच के प्रांतीय संरक्षक गोपाल मेहता, प्रांतीय कोर कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह कोरंगा ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वक्ताओं ने बताया कि नई पेंशन व्यवस्था पूरी तरीके से बाजार पर आधारित है, जिसमें कर्मचारी का बुढ़ापा किसी भी प्रकार से सुरक्षित नहीं है।
बैठक में पुरजोर तरीके से निर्णय लिया गया कि सभी संगठन एनएमओपीएस के बैनर तले नई पेंशन योजना की समाप्ति, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग करेंगे। इसके लिए शीघ्र ही ब्लॉक स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में अक्षय नेगी, केवल आनंद पांडे, रवि कुमार जोशी, भूपेंद्र चौहान, नंदन सिंह बिष्ट, पुनीत प्रकाश, रतन नाथ गोस्वामी, प्रेम सिंह दोसाद, सुंदर नेगी, गिरीश नेगी, नवीन चौहान, प्रदीप गढ़िया, नेत्र सिंह आदि रहे।