{"_id":"57c867214f1c1bf3322cb0e8","slug":"half-a-dozen-houses-damaged-by-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन मकान टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन मकान टूटे
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से जनपद में आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राजस्व टीम द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है। मलबा आने से जिले के तीन मार्ग अभी भी बंद हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई तेज बारिश से सिमकुना गांव के पूरन राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। चामी गांव मेें दुलप राम के मकान को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। रतवे गांव में दीवान राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
मोहन सिंह के मकान को भी काफी क्षति पहुंची हैै। मनोज कुमार का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। बिलौना में पूरन सिंह का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी गांवों में राजस्व टीम क्षति का आंकलन कर रही हैै। उन्होंने बताया कि मलबा आने से जनपद के तीन मोटर मार्ग बंद हैं। इनमें कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर सड़क, कपकोट-पोथिंग-उछात और बागेश्वर-गिरेछिना मोटर मार्ग शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी ने बताया कि सड़कें खोलने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। जल्दी सड़कें आवागमन के लिए खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन