फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   hailstorm wasted drought hit crops

सूखे से बची-खुची फसल पर ओलों की मार

Mon, 26 Feb 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट/बागेश्वर। Updated Mon, 26 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
hailstorm wasted drought hit crops
ओलों से पटे खेत। - फोटो : amar ujala
तहसील के लीती क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि होने से खेतों में बची-खुची फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। नुकसान से किसानों में मायूसी है। उन्होंने मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन

कपकोट के लीती क्षेत्र में रविवार देर शाम जमकर ओले गिरे। ओलों की मार से खेतों में तैयार हो रही गेहूं, मसूर की फसलों के साथ ही सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फलदार पौधों को भी ओलों से क्षति पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश फसलें इस साल सूखे की मार से प्रभावित हो गई थी। बचीखुची फसलें, सब्जियां भी ओलों की भेंट चढ़ गई। लीती के ग्राम प्रधान सहित सभी प्रभावित परिवारों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र क्षति का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानपुर सेवा समिति ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
दानपुर सेवा समिति ने मल्लादानपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। समिति ने डीएम को मामले में ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू और महासचिव हीरा सिंह टाकुली ने कहा कि ओलावृष्टि से अधिकांश फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलों, सब्जियों के बर्बाद होने से काश्तकारों के सामने घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed