फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hail to crops in high Himalayan regions

उच्च हिमालयी क्षेत्रों के गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Hail to crops in high Himalayan regions
बागेश्वर के कपकोट में ओलावृष्टि के खेतों में छाई सफेदी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि से फसल और सब्जी को व्यापक नुकसान हुआ है। सरयू घाटी के गांवों में भी ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है। क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने एसडीएम प्रमोद कुमार से वार्ता कर नुकसान का आंकलन कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में कपकोट के सूपी, तरसालपतियासार, वाछम, डौला , तीख, बदियाकोट, किलपारा, कुंवारी, भनार, लीती, झूनी, खलझूनी, मिकलाखलपटा, चौडास्थल, चौडा, हरकोट और शामा के रातिरकेटी, गोगिना, कीमू , मल्लखाडुगरचा, पिंडर घाटी के खाती और मल्लादानपुर में ओलावृष्टि से फसल और सब्जी को व्यापक नुकसान पहुंचा है। खेत ओलों से पट गए। ओलावृष्टि से मिर्च, लहसुन, आलू, बैगन, मटर, धनिया, प्याज के साथ ही गेहूं और जौं की खड़ी फसल चौपट हो गई है। झूनी के प्रधान कुंदन दानू , खाती के प्रधान कैलाश दानू , सूपी की प्रधान हेमा टाकुली ,सोनू दानू , पुष्पा दानू, कैलाश कोरंगा, दर्शन कार्की, मनोहर राम, सोनू कोश्यारी ने कहा है कि किसानों की सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रशासन को क्षति का आंकलन कराकर मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

Hail to crops in high Himalayan regions
बागेश्वर के कपकोट में ओलावृष्टि के बाद इस तरह पहुंचा फसलों को नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर के कपकोट में ओलावृष्टि के बाद इस तरह पहुंचा फसलों को नुकसान। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed