फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Hail damage to crops in Lahurgati

ओलावृष्टि से लाहुरघाटी में फसलों को भारी क्षति

Mon, 11 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 11 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hail damage to crops in Lahurgati

लाहुरघाटी में भारी ओलावृष्टि से कटने को तैयार फसल को भारी क्षति पहुंची है। रविवार को आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि के चलते घाटी के गांवों में जनजीवन ठहर सा गया। घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से क्षति का पुन: मूल्यांकन कर मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

विज्ञापन


लाहुरघाटी में रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश के बीच भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा क्षति जखेड़ा, नैकाना खुमटिया, सुराग, भगदानू, डाकघट, पौसारी, छानीसेरा आदि गांवों के किसानों को हुई है। लाहुरघाटी महापंचायत के अध्यक्ष ईश्वर परिहार ने बताया कि घाटी में ओलावृष्टि से कटने को तैयार फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन


खेतों में काम कर रही महिलाओं को ओलावृष्टि के चलते खाली हाथ घर लौटना पड़ा। ओलावृष्टि के चलते आधा घंटे तक घाटी में जनजीवन ठहर सा गया। इस सीजन में पांचवीं बार ओलावृष्टि हुई है। जिसकी सूचना प्रशासन को देने के बावजूद प्रभावित किसानों को मुआवजे की राशि नहीं बांटी, जबकि तहसील प्रशासन मुख्यालय से जुड़े गांवों के किसानों को आर्थिक सहायता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम चंदन सिंह डोबाल से लाहुरघाटी के आपदा प्रभावित किसानों को मदद दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed