{"_id":"618ac6a1b5d73e3b690ac1bb","slug":"hadtal-of-upnal-staff-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4440374177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवां वेतनमान, अगस्त का वेतन देने की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे संविदा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवां वेतनमान, अगस्त का वेतन देने की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे संविदा कर्मी
बागेश्वर में मांगों को लेकर धरना देते सैनिक कल्याण कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के उपनल संविदा कर्मचारी सातवें वेतनमान का लाभ देने, विभागीय संविदा प्रदान करने के साथ ही रोके गए अगस्त के भुगतान के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी आंदोलन पर डटे रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कई वर्षों की सेवा के बाद भी विभागीय संविदा नहीं दी जा रही है। उपनल संविदा के स्थान पर विभागीय संविदा देने के आश्वासन सैनिक कल्याण निदेशालय और सरकार कई बार दे चुकी है, लेकिन आश्वासन पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
संविदा कर्मियों को छठे वेतनमान का लाभ देकर सातवें वेतनमान के लाभ से वंचित कर दिया गया। कहा कि अगस्त में उन लोगों ने मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धरना दिया लेकिन निदेशालय ने हड़ताल पर रहे कर्मियों का एक महीने का वेतन रोक दिया है जबकि निदेशालय को हड़ताल की सूचना पहले ही दे दी गई थी। ऐसे में वेतन रोकना गलत है। आरसी तिवारी, शोबन सिंह बिष्ट, किशन सिंह, दीप चंद्र बिष्ट, महेश चंद्र कांडपाल, बसंत बल्लभ जोशी धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।