बागेश्वर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने अपने खर्चे पर ग्राम पंचायत खोली के तोक घाटबगड़ रुनीखेत में व्यायामशाला बनाई है। शनिवार को उन्होंने इसका शुभारंभ किया।
बारिश होने पर लोगों को शारीरिक तैयारी करने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए परिहार ने वहां एक व्यायामशाला कक्ष बनवाया। वहां व्यायाम के लिए जरूरी सामग्री दिलाई। इस व्यायामशाला में मेटिंग बिछाकर थ्योरी भी पढ़ाई जा रही है। सेवानिवृत्त कैप्टन नारायण सिंह उन्यूड़ी लंबे समय से युवाओं को सेना में भर्ती होने का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी प्रेरणा पाकर 12 से अधिक युवा सेना में भर्ती हो चुके हैं। इस पर बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, राजेंद्र परिहार, भुवन फर्स्वाण, रोहित परिहार, महेश उन्यूड़ी, योगेश परिहार, बहादुर परिहार, गोपाल परिहार, बलवंत परिहार, भुवन परिहार आदि ने उनका आभार जताया।