{"_id":"69a5c96b297c0c8f3702af0c","slug":"gujhiya-and-sweets-are-being-sold-in-large-quantities-on-the-occasion-of-holi-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122783-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: होली पर्व पर गुझिया और मिठाई की खूब हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: होली पर्व पर गुझिया और मिठाई की खूब हो रही बिक्री
विज्ञापन
बागेश्वर। होली का पर्व गुझिया की मिठास के बिना अधूरा है। लोग घरों में गुझिया बनाने के साथ-साथ बाजार से भी खरीदारी कर रहे हैं। गुझिया और मिठाई की मांग बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि सबसे अधिक बिक्री त्रयोदशी, चतुर्दशी के दिन होती है।
नगर के बाजार में होली की शुरूआत से ही गुझिया बननी शुरू हो गई थी। कारोबारियों के अनुसार 300 रुपये से 700 रुपये तक अलग-अलग प्रकार की गुझिया बिक रही है। ड्राई फ्रूट वाली गुझिया की मांग अधिक है। ग्राहकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों में उत्साह है। विक्रेताओं ने बताया कि गुझिया के साथ लोग मिठाई भी खरीद रहे हैं।
कोट
हमारे यहां शुद्ध घी, मावा, ड्राई फ्रूट से बनी गुझिया की बिक्री की जाती है। ड्राई फ्रूट में चाशनी और बिना चाशनी की अलग-अलग प्रकार से गुझिया बनाई गई है। न्यूनतम 440 रुपये प्रति किलो की दर में गुझिया उपलब्ध है। ड्राई फ्रूट वाली 560 और 760 रुपये की दर से बिक रही है। कारोबार अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
-अक्षित जखवाल, मिठाई विक्रेता, एसबीआई तिराहा, फोटो 02 बीजीएस 02 पी
कोट
दुकान में 300 से 350 रुपये प्रति किलो की दर से गुझिया बेची जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अधिक खरीदारी कर रहे हैं। होली में गुझिया और मिठाई की बिक्री से अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। -चंदन सिंह, मिठाई विक्रेता, चौक बाजार, फोटो 02 बीजीएस 03 पी
कोट
सामान्य गुझिया 320 और 340 की दर से बिक रही है। ड्राई फ्रूट से बनी गुझिया 560 और 600 रुपये कीमत पर उपलब्ध हैं। कारोबार ठीक चल रहा है। होली पर्व पर अच्छा मुनाफा होने की पूरी उम्मीद है। -चंद्रकांत भंडारी, मिठाई विक्रेता, गोमती पुल, फोटो 02 बीजीएस 04 पी