फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Guest teachers wants appointment

अतिथि शिक्षकों ने नियुक्ति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers wants appointment
बागेश्वर में डीएम से मुलाकात कर नियुक्ति की मांग करते अतिथि शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पूर्व में अतिथि शिक्षक के तौैर पर कार्य कर चुके अभ्यर्थियों ने नियुक्ति न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा है कि अन्य जिलों में गेस्ट टीचरों को नियुक्ति मिल चुकी है लेकिन बागेश्वर जिले में इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अतिथि शिक्षकों ने डीएम विनीत कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि वह लोग वर्ष 2015 से 2018 तक सरकारी स्कूलों में बतौर अतिथि शिक्षक सेवा दे चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाली के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रदेश में अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई। एक से 17 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। दो माह बीतने के बाद भी नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इन लोगों ने कहा कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार आदि जिलों में पूर्व में कार्य करने वाले अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। बागेश्वर जिले में नियुक्ति देने की दिशा में कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों ने डीएम से नियुक्ति दिलाने की मांग करते हुए कहा कि रोजगार न मिलने से वह लोग परेशान हो गए हैं। ज्ञापन देने वालों में विनोद कर्नाटक, कन्हैया वर्मा, रंजीत कुमार, राजेंद्र रौतेला, कला गोस्वामी, पंकज लोहनी, भावना लोहनी, किशन नेगी, कमला गढ़िया, पूनम धपोला, पूनम आर्या, पूनम बिष्ट, वंदना धपोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed