फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Growth subsided in the state: Satpal

प्रदेश में थम गया विकास : सतपाल

Mon, 25 May 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर Updated Mon, 25 May 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Growth subsided in the state: Satpal

भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य सतपाल महाराज ने कहा कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने माफिया को संरक्षण देकर विकास का पहिया जाम कर दिया है। केएमवीएन और जीएमवीएन जैसी संस्थाओं से पयर्टन विकास कराने के बजाए उनसे शराब बिकवाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को जगतगुरु बनाने के लिए दिनरात जुटे हैं।

विज्ञापन


गोमती होटल में भाजपा के महासंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे महाराज ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। सतपाल महाराज राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। बोले राज्य में विकास का पहिया जाम है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार, लूटखसोट और गुंडागर्दी चरम पर है। इस हालत में कांग्रेस से विकास की उमीद करनी बेमानी है। बैठक का संचालन जिला मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां भाजपा नेता प्रमोद नैनवाल, जिला मंत्री जगदीश कालाकोटी, उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद, नगर अध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, मंत्री मनीष पांडे, मंत्री मनीष पांडे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी, जीवंती कांडपाल, धीरेंद्र परिहार, नवीन परिहार, गौरव उपाध्याय, गिरीश खेतवाल, भगवती धपोला, गोविंद लाल साह, राजेंद्र रावत, विकास नागर, राजेंद्र रावत आदि थे।


बाद में पत्रकारों से महराज ने कहा कि अब तक केंद्र ने अब तक राज्य सरकार को 36 हजार करोड़ रुपये दे दिए हैं। बावजूद वह केंद्र पर उपेक्षा का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को माफियाओं को सख्ती से नकेल कसनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed