फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Governor Gurmeet Singh in Bageshwar

कोविड महामारी के बावजूद बागेश्वर में हुए हैं अच्छे कार्य:राज्यपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Governor Gurmeet Singh in Bageshwar
बागेश्वर के दौरे पर आए राज्यपाल के साथ जूस, जैम उत्पादक शंकर सिंह बिष्ट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के दौरे पर आए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने कोविड महामारी के बावजूद बागेश्वर में कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य होने पर जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि बागेश्वर की महिलाएं उद्यम में अव्वल हैं। राज्यपाल ने कीवी और अन्य फल, फूलों से बन रहे उत्पादों की ब्रांडिंग कराने के निर्देश डीएम विनीत कुमार को दिए।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद बागेश्वर जिले में अभिनव कार्य हुए हैं। कीवी, ट्राउट मछली, स्ट्राबेरी उत्पादन, सब्जी उत्पादन, पॉलीहाउस, शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए हैं। जिला प्रशासन ने ई-कार्यालय की शुरुआत कर नया आयाम स्थापित किया है। इससे लोगों के कार्य सुगमता से और जल्दी होंगे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक के दौरान डीएम विनीत कुमार को रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। प्राकृतिक और आर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देने के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को और मजबूत करने, संचारविहीन इलाकों में मोबाइल फोन की सुविधा दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाने और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिस्ट डेस्टीनेशन चिह्नित करने, होम-स्टे को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी, एसपी अमित श्रीवास्तव, प्रभारी सीडीओ संजय सिंह, डीएफओ हिमांशु बागरी, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने जिले के भौगोलिक स्थिति, विकास योजनाओं और अन्य क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने डीएम को महिला समूहों के उत्पादों को ग्लोबल प्लेटफार्म देने के लिए बड़ी कंपनियों के साथ अनुबंध करने के निर्देश दिए। उत्पादों का डिजिटल प्रचार-प्रसार करने और सुपर मार्केट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्यपाल दोपहर करीब चार बजे धारचूला के लिए रवाना हुए।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए सरकार से बात करेंगे
बागेश्वर। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने राज्यपाल के सामने जिला अस्पताल को भवन की जरूरत समेत तमाम जानकारियां दी। कहा कि जिले के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। राज्यपाल ने कहा कि सरकार को जिला स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर ध्यान देना चाहिए। वह सरकार से इस संबंध में वार्ता भी करेंगे।
पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को दिक्कत हो तो सीधे राजभवन आएं
बागेश्वर। राज्यपाल विकास भवन में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं से मिले। उन्होंने कहा कि किसी भी पूर्व सैनिक और वीरांगना को परेशानी होती है तो वह पत्र लिखकर अथवा समय लेकर राजभवन मिलने आ सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जीएस बिष्ट ने बताया कि जिले में 11551 पूर्व सैनिक और 3635 वीर नारियां हैं। पूर्व सैनिकों ने कैंटीन सब डिपो हल्द्वानी में खोलने, साल 2021 में हुई ओपन सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की मांग की। बागेश्वर में जनमिलन केंद्र बनाने का अनुरोध भी किया।
कीवी मैन कोरंगा और उद्यमी बिष्ट को राजभवन बुलाया
बागेश्वर। राज्यपाल गुरमीत सिंह स्टाल के निरीक्षण के दौरान दानपुर किसान एकता स्वायत्त सहकारिता के कार्यों से प्रभावित नजर आए। उन्होंने कीवी मैन के नाम से प्रसिद्ध रिटायर्ड शिक्षक भवान सिंह कोरंगा को राजभवन आकर कीवी उत्पादन के क्षेत्र में सुझाव देने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यौणा स्टेट निवासी शंकर सिंह बिष्ट के उद्यम की सराहना की। बिष्ट जूस, जैम, जैली और अन्य उत्पादों से प्रतिमाह अच्छी आय अर्जित कर लेते हैं। बिष्ट को राजभवन आमंत्रित किया।
कीड़ाजड़ी को वैश्विक बाजार तक ले जाने की जरूरत
बागेश्वर। राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कीड़ाजड़ी (यारसागंबू) और ट्राउट मछली को वैश्विक बाजार तक ले जाने की जरूरत बताई। मत्स्य निरीक्षक मनोज मियान ने बताया कि जिले के जगथाना समेत तमाम गांवों में 90 लोग ट्राउट मछली का उत्पादन कर रहे हैं। इन मछलियों को दिल्ली और देहरादून में बेचा जा रहा है।

रेडक्रॉस सोसायटी के बेहतर काम, भवन के लिए मिलेगा बजट
बागेश्वर। राज्यपाल ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पलायन वाले 33 गांवों में रिवर्स पलायन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश डीएम और रेडक्रॉस के पदाधिकारियों को दिए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने जिला मुख्यालय में रेडक्रॉस भवन बनाने के लिए एक करोड़ की धनराशि देने की मांग की। राज्यपाल ने भवन के लिए धन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। राज्यपाल से मिलने वालों में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती, सचिव आलोक पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय जैक आदि शामिल थे।

बागेश्वर दौरे पर आए राज्यपाल गुरमीत सिंह को उत्पाद प्रदान करते स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी

बागेश्वर दौरे पर आए राज्यपाल गुरमीत सिंह को उत्पाद प्रदान करते स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed