{"_id":"5c057878bdec2241427bbd3f","slug":"government-will-help-all-the-patients-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को हरसंभव मदद करेगी सरकार: रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को हरसंभव मदद करेगी सरकार: रावत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मरीजों का हाल जानते मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व नैनीताल के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने बागेश्वर पहुंचकर बास्ती फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का हाल चाल जाना। इस दौरान कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करेगी।
कहा कि प्रदेश सरकार ने घटना के तुरंत बाद राहत व बचाव के कार्य शुरू कर दिए थे। एयर एंबुलेंस के जरिये मरीजों को हल्द्वानी भेजा गया। जहां उनका बेहतर ढंग से इलाज हो रहा है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही बीमारों का निशुल्क इलाज भी किया जा रहा है। इस दौरान तीनों ने जिला प्रशासन को प्रभावितों का हरसंभव ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि गांव में भी डाक्टरों की टीम तैनात करें तथा प्रतिदिन मरीजों का अपडेट लेते रहें। तीमारदारों ने भी परेशानी से मंत्री को अवगत कराया। डीएम रंजना राजगुरु ने जिले में मरीजों की हालत के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष दीपा आर्य, कुंदन परिहार, जीवंती कांडपाल, सुरेश कांडपाल, खड़क टंगड़िया, सभासद धीरेंद्र परिहार व नितेश वर्मा, दीपक खेतवाल, गौरव दास आदि थे।