फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Council meeting at the first meeting of the board

बोर्ड की पहली बैठक में उत्तरायणी मेले पर मंत्रणा

Sun, 02 Dec 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 02 Dec 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Council meeting at the first meeting of the board
बागेश्वर में बोर्ड की बैठक लेते अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम राकेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में जनवरी माह में होने वाले ऐतिहासिक व धार्मिक उत्तरायणी मेले के आयोजन पर चर्चा की गई। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि नए बोर्ड द्वारा उत्तरायणी मेले को भव्य, आकर्षक व ऐतिहासिक बनाया जाएगा। 
बैठक में नव निर्वाचित सभासदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके निदान की मांग की। प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि सभी सदस्य अपने वार्ड से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए उनका निदान कराएं। जन सहयोग से जन समस्याओं का निस्तारण कराएं। कहा कि जनता ने बड़ी जिम्मेदारी सदन को दी है इसका जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

 ईओ राजदेव जायसी ने सभी सदस्यों व कर्मचारियों का परिचय कराते हुए कहा कि आपसी तालमेल से समस्याओं का निदान होगा। लेखाधिकारी संजय गढ़िया ने पालिका की वित्तीय स्थिति से सदन को अवगत कराया। बैठक में सभासद भूपेंद्र सिंह सुयाल, बबीता पांडेय, नीमा दफौटी, नीमा ड्याराकोटी, धीरेंद्र परिहार, कैलाश राम, नितेश वर्मा, मुन्नी मेहता, प्रेम सिंह हरड़िया, कैलाश राम आर्य, रूपा देवी, नवीन चंद्र आर्य सहित पालिका कर्मी थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका की मासिक आय(नवंबर 2018) 
तहबाजारी- 30900 रुपए 
भवन कर- 39576  
दुकान किराया- 78919 
लाइसेंस-  --- 00 
पशु वध------  00 
पार्किंग- 10 हजार 
विविध- 55463 
कुल- 2 लाख 14 हजार 858 रुपए 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed