{"_id":"25af7f559853675ee6f464e5345cb16a","slug":"government-college-annual-kanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय कांडा का वार्षिकोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय कांडा का वार्षिकोत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने बेड़ू पाको बारौ मासा... आदि मनभावन कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य डॉ. भवानी दत्त कांडपाल ने छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिता के इस दौर में अपनी पढ़ाई पूरी मेहनत से करने को कहा।
विज्ञापन
विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ. कांडपाल ने कहा कि यह समय प्रतियोगिता है। छात्र-छात्राओं से ज्ञान बढ़ाने के लिए अच्छी किताबें पढ़ने को कहा। अनुशासन जीवन को महान बना देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से दुर्व्यसनों से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन
प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके छात्र-छात्राओं ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत देवी भवानी बरू देणा होया... गाकर की। उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली, हिंदी फिल्मों के गीतों का गायन किया।
विज्ञापन
वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्योति, अंजलि, पूनम ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान जबकि सामान्य ज्ञान में कविता, अंजलि, आरती ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नागेेंद्र पाल ने किया। वहां सांस्कृतिक प्रभारी दिनेश जोशी, विधायक पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, बबलू कांडपाल, अशोक जोशी थे।