{"_id":"6249e93152cc757c7857bbcf","slug":"girl-drowned-in-saryu-bageshwar-news-hld458351273","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने के दौरान छह साल की बच्ची सरयू में डूबी, मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने के दौरान छह साल की बच्ची सरयू में डूबी, मौत,
विज्ञापन
मृतका कल्पी। फाइल फोटो
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नहाने के दौरान सरयू में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची परिजनों के साथ नदी में नहा रही थी। बच्ची के पिता मूल रूप से बहेड़ी (बरेली) के रहने वाले हैं। यहां दर्जी का काम करते हैं।
रविवार को हाल निवासी कत्यूर बाजार चंद्रपाल शर्मा की बेटी कल्पी अपने परिजनों के साथ बागनाथ मंदिर के पास ब्रह्मकपाली में स्नान करने के लिए आई थी। सुबह करीब 10 बजे बच्ची के चाचा सुनील कुमार अन्य परिजन भी पास ही नहा रहे थे। इसी दौरान बच्ची नदी में डूब गई। बच्ची के नदी में डूबने की भनक परिवारजनों को नहीं लगी। परिजन कुछ दूरी पर नहा रहे थे। जब परिजनों ने बच्ची को आसपास नहीं देखा तो ढूंढखोज की।
परिजनों को बच्ची के नदी में डूबने का अंदेशा हुआ बच्ची के चाचा सुनील कुमार ने नदी में छलांग लगाई। बच्ची नदी की सतह पर बेसुध पड़ी थी। उन्होंने तत्काल बच्ची को निकाला। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जिस स्थान पर रविवार को बच्ची डूबी। वहां पर नदी की गहराई अधिक है। इसी स्थान पर मूर्तियां विसर्जित की जाती हैं। वहां पर रेत जमा रहता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रेत में फिसलकर बच्ची नदी के भीतर जा घुसी।
विज्ञापन
खनन के लिए खोदे गए गड्ढे हो सकते हैं जानलेवा
बागेश्वर। सरयू किनारे अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। रेत निकालने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने की बात तो करते हैं, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जाता।
सरयू में हर रोज सुबह से शाम तक खनन किया जाता है। मजदूर वर्ग के लोगों का पूरा कुनबा रेता खोदने में लगा रहता है। सरयू और गोमती के संगम पर शवदाह के लिए लोग आते हैं। शवदाह स्थल के समीप तक बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। बारिश होने पर नदी का जलस्तर बढ़ता है। जलस्तर बढ़ा तो यह गड्ढे पानी से भर जाएंगे। इन गड्ढों में स्नान करने आने वाले लोगों के डूबने का खतरा है। नदी में हो रहे खनन से जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं लोगों के लिए खतरा भी बना हुआ है।