{"_id":"610d86dc8ebc3ec1c15d3147","slug":"get-tb-report-in-one-hour-from-truenat-machine-bageshwar-news-hld4337029161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रूनेट मशीन से एक घंटे में पाएं टीबी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रूनेट मशीन से एक घंटे में पाएं टीबी की रिपोर्ट
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण की जांच में उपयोग में लाई जाने वाली ट्रूनेट मशीन से जिला क्षय रोग केंद्र में टीबी की जांच शुरू हो गई है। एक घंटे में मशीन से जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जा रही है। टीबी रोग के लक्षणों वाले लोगों केे लिए यह मशीन लाभदायक सिद्ध हो रही है। एक दिन में करीब दस से 15 लोग क्षय रोग केंद्र में टीबी रोग की जांच के लिए आ रहे हैं।
संक्रामक रोगों में शामिल टीबी के रोगियों की संख्या बागेश्वर में लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021 में अब तक 249 लोगों में टीबी रोग के लक्षणों की पुष्टि हुई है, जिनका जिला क्षय रोग केंद्र से मुफ्त इलाज चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एनएस टोलिया के निर्देशानुसार क्षय रोग केंद्र में ट्रूनेट मशीन के जरिये लोगों की जांच की जा रही है। डॉ. टोलिया ने बताया कि जिला क्षय रोग केंद्र में टीबी रोग की जांच अब ट्रूनेट मशीन से भी हो रही है। ट्रूनेट से जांच रिपोर्ट एक घंटे में आ जाती है। यह मशीन लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इसके अलावा माइक्रोस्कोप और सीबी नॉट मशीन से भी टीबी की जांच होती है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भी इस मशीन का इस्तेमाल किया जाता है।
इस वर्ष आए टीबी के मामले
माह संख्या
जनवरी 32
फरवरी 48
मार्च 32
अप्रैल 36
मई 25
जून 47
जुलाई 29
सौ फीसदी सटीक है मशीन
बागेश्वर। जिला क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. एनएस टोलिया ने बताया कि ट्रूनेट मशीन टीबी रोग की जांच के लिए कारगर है। टीबी रोग का पता लगाने में इस मशीन को सौ प्रतिशत सटीक माना जा सकता है। जिला क्षय रोग केंद्र में पहली बार इस मशीन से टीबी की जांच की जा रही है। अब तक छह लोगों की जांच की गई है। इसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पांच लोग की जांच निगेटिव निकली है। ट्रूनेट से टीबी रोग की जांच सौ प्रतिशत सटीक आती है।
विज्ञापन
टीबी रोग के लक्षण और उपचार
दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी, बलगम में खून आना, बुखार रहना, थकावट, अनिद्रा, रात को पसीना आना, वजन घटना, सांस लेने में परेशानी आदि टीबी रोग के लक्षण हैं। ऐसी परेशानी होने तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। टीबी जानलेवा बीमारी है। समय पर उपचार न मिलने से टीबी रोगी की मृत्यु हो जाती है।