फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gayatri and Himani won the competition by making attractive rakhis

गायत्री और हिमानी ने आकर्षक राखियां बनाकर जीती प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gayatri and Himani won the competition by making attractive rakhis
बागेश्वर के सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल में राखी बनाते विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल चौरासी में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक राखियां बनाकर निर्णायकों का दिल जीता। माध्यमिक वर्ग में गायत्री पांडेय और जूनियर वर्ग में हिमानी जोशी की बनाई राखियों को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य बच्चों को भी आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह असवाल के निर्देशन में यह प्रतियोगिता कराई गई। उन्होंने कहा कि विद्यालय में यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित की जाती है। रेखा गोस्वामी, चंद्रा उपाध्याय और जीवंती कांडपाल ने निर्णायक की भूमिका निभाकर बच्चों की बनाई राखियों का आंकलन किया। माध्यमिक वर्ग में आरुषि बिष्ट को दूसरा, रितिका जोशी को तीसरा, अंकिता को चौथा और भावना को पांचवां स्थान मिला। जूनियर वर्ग में रिया विश्वकर्मा दूसरे, दीक्षा साह तीसरे, दीक्षा कांडपाल चौथे और मेघा साह पांचवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सीमा पांडेय, कविता चन्याल, मीना तिवारी, दिया भंडारी, नंदी रावत, गोपाल कोठारी, गिरीश जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

इधर मातृमंडल सेवा भारती की ओर से भी सरस्वती शिशु मंदिर में राखी बनाओ और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। इनमें शगुन बिष्ट और निहारिका आर्या को विजेता घोषित किया गया। मातृ मंडल की अध्यक्ष रेखा गोस्वामी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के कौशल का विकास होता है। इस मौके पर नीमा उपाध्याय, आशा फुलारा, जीवंती कांडपाल, सरिता रावल, कुंती दफौटी, पुष्पा नगरकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed