{"_id":"756b59a7dc1f8ba461bb88bf2aac0b95","slug":"gas-cylinders-must-meet-the-due-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियत तिथि को जरूर मिले गैस सिलेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियत तिथि को जरूर मिले गैस सिलेंडर
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 16 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई ने रसोई गैस की नियमित सप्लाई की मांग की है। भाजपाइयों ने ऐलान किया कि गैस वितरण केंद्रों में नियत तिथि को गैस की सप्लाई जरूर होनी चाहिए। अन्यथा भाजपा गैस प्रबंधक कार्यालय में तालाबंदी को मजबूर होगी।
विज्ञापन
भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शनिवार को भाजपाई तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार खुशबू आर्या को सौंपा। तीन सूत्रीय ज्ञापन में बताया कि गैस लेने के लिए लागों को अनावश्यक समय, किराया चुकाना पड़ रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय में शीघ्र राशन कार्डों की व्यवस्था करने को कहा। भाजपाइयों ने डीएम से आधारकार्ड बनाने के लिए गरुड़ में शीघ्र शिविर लगवान, जनसमस्याएं सुलझाने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, मां भगवती संगठन के अध्यक्ष किशन बोरा, किसान क्लब के अध्यक्ष सुंदर बरोलिया, भुवन जोशी, त्रिलोक बुटोला, हेम रावत, सुनील सिंह दोसाद, चंदन बरोलिया, राजेंद्र बोरा, घनश्याम जोशी आदि मुख्य थे।