फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda's BDC representatives at the meeting expressed the fury

गरुड़ की बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जताया रोष

Wed, 06 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Wed, 06 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Garuda's BDC representatives at the meeting expressed the fury

गरुड़ की बीडीसी बैठक में अनुपस्थित जिलास्तर के अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। ब्लाक प्रमुख ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर सीडीओ से निर्माणाधीन लमचूला मोटर मार्ग की शीघ्र जांच कराने को कहा।

विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण की अध्यक्षता में क्षेपं सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बीडीसी बैठक में जिलास्तर के अधिकारियों की गैर हाजिर होना अच्छी बात नहीं है। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि अगली बैठक में जिलास्तर के अधिकारी अपने प्रतिनिधि भेजेंगे तो विभागाध्यक्ष को उनके खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख फर्स्वाण ने लाहुरघाटी के पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर निर्माणाधीन लमचूला मोटर मार्ग कीजांच सीडीओ से कराने को कहा। जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि बीडीसी बैठक में न आकर जिलास्तर के अधिकारियों ने सीएम हरीश रावत और कबीना मंत्रियों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में भी अधिकारी अनुपस्थित रहे तो भाजपा से जुड़े प्रधान, जिपं सदस्य, क्षेपं सदस्य बीडीसी बैठक नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ग्राम प्रधान मेलाडुंगरी बलवंत भंडारी, क्षेपं सदस्य रंजीत डसीला, बीसूका उपाध्यक्ष भुवन पाठक, विधायक चंदन दास के प्रतिनिधि हेम रावत, प्रधान मंगल राणा, जिपं सदस्या पुष्पा कोरंगा, गोदावरी आर्या, हीरा सिंह बोरा, बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह नेगी, उप प्रमुख जगदीश कुनियाल, कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, हरी राम, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष नवीन ममगई, दयाल गिरी गोस्वामी, कमला बिष्ट, प्रेमा परिहार, शकुंतला देवी, मदन मोहन कांडपाल आदि ने समस्या उठाई।


बीडीओ गोविंद सिंह बोरा ने संचालन किया। बैठक में सीडीओ हिमांशु जोशी, एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, डीपीआरओ डा. अतुल प्रताप सिंह, सीएमओ जेसी मंडल, बीईओ आकाश सारस्वत, जिला उद्योग प्रबंधक बीसी पाठक, एडीओ पूरन सिंह पिलखवाल आदि ने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed