फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garuda and Kapkot villages will be connected to Bharat Net

Bageshwar News: भारत नेट से जुड़ेंगे गरुड़ और कपकोट के गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Garuda and Kapkot villages will be connected to Bharat Net
दोनों ब्लाॅकों के 216 ग्राम पंचायतों को मिलेगी ब्राडबैंड कनेक्टिविटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। जिले की सभी ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ने की मुहिम इस साल साकार हो सकती है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने गरुड़ और कपकोट विकासखंड के 216 ग्राम पंचायतों को भारत नेट से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। बागेश्वर विकासखंड के 177 गांव पहले ही सेवा से जुड़ चुके हैं।
भारत नेट का मकसद सभी ग्राम पंचायतों को ओएफसी के माध्यम से जोड़कर संचार सेवा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत ग्राम पंचायतों के शिक्षण और सरकारी संस्थानों में ब्राडबैंड उपलब्ध कराया जाता है। गांव तक ओएफसी पहुंचने के बाद सीएससी खोलने वाले और घरों में ब्राडबैंड लगाने वालों को भी सुविधा मिलती है। पहले चरण में बीएसएनएल ने बागेश्वर, कांडा और काफलीगैर तहसील के गांवों को जोड़ा। वर्तमान में ब्लॉक के 135 ग्राम पंचायतों में सेवा निर्बाध रूप से चल रही है। 42 ग्राम पंचायतों में लाइन की दिक्कत से काम बाधित है। जिनमें अधिकांश गांव काफलीगैर क्षेत्र के हैं। यहां एनएच चौड़ीकरण के दौरान केबल कटने से दिक्कत आ रही है। योजना के दूसरे चरण में कपकोट ब्लाॅक के 110 और गरुड़ ब्लॉक के 106 ग्राम पंचायतों को भारत नेट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कोट-केंद्र सरकार की ओर से भारत नेट के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाती है। निविदा प्रक्रिया के बाद गरुड़-कपकोट के सभी ग्राम पंचायतों में ओएफसी लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। -आशीष निगम, डीई, बीएसएनएल बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed