फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbage on river, road everywhere, municipality indifferent

Bageshwar News: नदी, सड़क हर तरफ कूड़ा, पालिका उदासीन

Mon, 24 Apr 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Garbage on river, road everywhere, municipality indifferent
अजब हाल:बागेश्वर में सरयू नदी के किनारे पालिका के चेतावनी बोर्ड के पास लगा कूड़े का ढेर। संवाद
बागेश्वर। नगर में कई जगह कूड़ा बिखरा रहने से नगरपालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नदी के तट पर भी कूड़े के ढेर लगे हैं। जहां कूड़ेदान लगे भी हैं तो कूड़ा सड़क पर बिखरा रहता है।
विज्ञापन

बागेश्वर में सफाई व्यवस्था की मानीटरिंग नहीं हो रही है। सरयू नदी में खुलेआम कूड़ा डाला जा रहा है। नगरपालिका ने नदी किनारे कूड़ा डालने पर जुर्माने के साथ ही सजा का नोटिस बोर्ड लगा रखा है। यानि कि नोटिस बोर्ड लगाने से आगे नगरपालिका की कार्यवाही नहीं बढ़ रही है। इसकी बानगी कठायततबाड़ा में सरयू तट पर देखी जा सकती है। नमामि गंगा अभियान संचालित होेने के बाद ऐसा हाल है। इससे सरकारी मशीनरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में कूड़ेदानों के बाहर कूड़ा बिखरे रहना आम है। कूड़ेदानों से बाहर बिखरा कूड़ा नगर की सुंदरता को दाग लगा रहा है। बिखरे कूड़े के ढेर पर लावारिस जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। कूड़े की वजह से सैलानियों में गलत संदेश जा रहा है। पालिका के अधिकारी नगर के कूड़े के निस्तारण पर खर्च होने वाले लाखों की रकम का सदुपयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ईओ को चेतावनी बोर्ड, गंदगी का पता नहीं
बागेश्वर। सरयू नदी में कहां पर कूड़ा डालने पर जुर्माना संबंधी चेतावनी बोर्ड लगे हैं। नदी किनारे कहां पर कूड़े का ढेर लगा है, इसका पता नगरपालिका के ईओ सतीश कुमार पंवार को नहीं है। उनसे नदी में बिखरे कूड़े पास में लगे चेतावनी बोर्ड के बारे में पूछा गया तो वह उल्टा पूछने लगे कहां पर लगा है चेतावनी बोर्ड। ईओ का कहना है कि लोग कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। दो बार सफाई कराई जाती है। कहते हैं कि सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित किया जाएगा। संवाद

इनसेट
डीएम की कार्रवाई पर टिकी नजर
बागेश्वर। बीते 22 अप्रैल को अमर उजाला ने जहां लगा चेतावनी बोर्ड वहीं डाल रहे कूड़ा शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। नदी में कूड़ा डालने और नगरपालिका चेतावनी बोर्ड लगाने तक सीमित होने की बात डीएम अनुराधा पाल के संज्ञान में लाई गई थी तो डीएम ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही थी। डीएम के स्तर से क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा।

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed