फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Garbage near Gomti Bank

नदियों को स्वच्छ रखने के अभियान को सैम मंदिर वार्ड में लग रहा पलीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage near Gomti Bank
बागेश्वर में गोमती नदी के किनारे बिखरा कूड़ा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए अभियान के दावे तो खूब होते हैं लेकिन नगर के बीचोंबीच से बहने वाली गोमती के किनारे की गंदगी पर प्रशासन की भी नजर नहीं पड़ती। सैम मंदिर वार्ड का कूड़ा गोमती में जाता है। नदी किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है लेकिन नगरपालिका ने इस पर अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन

गोमती किनारे से सैम मंदिर वार्ड के बाड़ीखालसा और सेरे के लिए पैदल रास्ता बना है। पैदल चलने के लिए बने इस रास्ते का दूसरा उपयोग नदी की ओर कूड़ा फेंकने के लिए भी किया जा रहा है। रास्ते से लेकर नदी किनारे तक कई स्थानों में कूड़ा एकत्र हो गया है। राह चलते लोगों को गंदगी के कारण दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वालों का कहना है कि अक्सर लोग रात के समय कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। नदी किनारे रहने वालों को इससे परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से कूड़े की सफाई करवाने और नदियों को गंदा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सैम मंदिर वार्ड में गोमती नदी किनारे फैली गंदगी को जल्द साफ कराया जाएगा। वार्ड के लोगों को नदी किनारे कूड़ा नहीं फेंकने के लिए चेतावनी दी जाएगी। कूड़ा फेंकते पकड़े जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार, ईओ, नगर पालिका बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed