{"_id":"67c3417d363bdfba890988e7","slug":"garbage-collected-in-trenching-ground-will-be-disposed-of-bageshwar-news-c-232-1-ksp1005-124918-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र कूड़े का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र कूड़े का होगा निस्तारण
विज्ञापन
नगर निगम लगाएगा लीगेसी वेस्ट निस्तारण प्लांट
निगम ने जारी किए टेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर निगम जल्द ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुधारने के लिए एक कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित करेगा। इसके लिए शहर में उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। यह केंद्र नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करेगा और शहर में जमा लगभग 25 हजार मीट्रिक टन कूड़े के पहाड़ को भी साफ करेगा। अधिकारियों ने दावा किया है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
अल्मोड़ा नगर निगम में प्रतिदिन 10 से 12 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, जो कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्र किया जाता है। लंबे समय से एकत्र होते-होते यहां लगभग 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा जमा हो गया है। इससे बदबू आ रही है। साथ ही आग लगने का खतरा बना हुआ है।
नगर निगम में नया बोर्ड गठित हो चुका है। पिछले दिनों हुई बैठक में बोर्ड ने कूड़े के निस्तारण के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना की मांग की थी। सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं।