{"_id":"5a53a4ac4f1c1b0b788b7344","slug":"ganesh-can-help-you-a-little-bit","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश जी सकता है आप थोड़ी मदद कीजिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश जी सकता है आप थोड़ी मदद कीजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
एम्स में भर्ती गणेश कोरंगा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती कनौली गांव निवासी गणेश कोरंगा (23) की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। वह इलाज के लिए कई दिनों से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। गणेश के पिता ने बेटे की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी देने की बात की है। गणेश के इलाज में अब तक दो लाख रुपये का खर्चा हो चुका है, जबकि डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट और इलाज में आठ लाख रुपये का खर्चा बताया है। गणेश के खाते में विभिन्न माध्यमों से अब तक सिर्फ तीन लाख रुपये ही जमा हो सके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले दिनों गणेश की माता भागीरथी देवी ने लाडले की जान बचाने के लिए अपनी एक किडनी देने की बात कही थी, लेकिन जांच में उनकी किडनी मैच नहीं हुई और डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट करने से मना कर दिया। इधर, गणेश के लिए सहायता राशि जुटाने की मुहिम में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता केदार महर ने बताया कि अब गणेश के पिता ने अपनी किडनी देने की देने की बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गणेश के नाचनी पिथौरागढ़ स्थित एसबीआई स्थित बचत खाता संख्या 37045339334 में अब तक तीन लाख रुपये जमा हो सके हैं। उन्होंने लोगों से गणेश को जीवनदान देने के लिए सहायता देने की अपील की है।
विज्ञापन