फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   gandhi ji's and shashtri ji's anniversary celebrated

महात्मा गांधी, शास्त्री जी ने रखी मजबूत भारत की नींव: डीएम

Tue, 02 Oct 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 02 Oct 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
gandhi ji's  and shashtri ji's anniversary celebrated
बागेश्वर में गांधी जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गईं। नगर में प्रभातफेरी निकालने के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरु ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों, कर्मचारियों ने रघुपति राघव राजा राम का गायन किया गया। वहां एडीएम राहुल गोयल, नीतू भण्डारी, अरुण वर्मा, शिखा सुयाल, डीसी आर्या, बालम बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन


जूहा भैंसूड़ी टकनार में प्रधानाध्यापक भरत रावत, शिक्षक बलवंत राठौर, मनोज पांडे ने, प्रावि जाखणी में बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने तिरंगा फहराया। कपकोट में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. मुन्ना जोशी थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने भी जयंती धूमधाम से मनाई। वहां जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, राजेंद्र टंगड़िया, रमेश भंडारी, ईश्वर पांडे, संजय साह जगाती, गीता रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी पार्क में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन कठायत, गोविंद कठायत, सूर्यभान, कुलदीप मेहता, हेम टंगड़िया आदि थे। पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा के नेतृत्व में हरि प्रसाद टम्टा पुस्तकालय में अमर सिंह, नैन सिंह मेहता, जगदीप साह, रमेश राम, प्रकाश गोस्वामी आदि थे। वीरचंदा पब्लिक स्कूल पल्सों, नव प्रभात पब्लिक स्कूल कन्यालीकोट में सफाई अभियान में प्रबंधक सुरेंद्र गढ़िया, प्रधानाचार्य महेश चंद्र ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

जिला अस्पताल में प्रभारी सीएमएस मुन्ना लाल ने झंडा रोहण किया। वहां डॉ. टोलिया, डॉ. प्रवीण चौधरी, डॉ. अब्बास, कमला खेतवाल, रेडक्रॉस के चेयरमैन अशोक लोहनी, संजय साह, डीएस देवलीर आदि थे।    

पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने झंडा रोहण किया। बीएड संकाय, एनसीसी कैडेट ने सफाई अभियान चलाया। वहां डॉ. एसएस धपोला, पंकज दुबे, डॉ. संजय टम्टा, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. हेमलता आदि थे। संचालन डॉ. भगवती नेगी, सांस्कृतिक सचिव प्रियंका गस्याल ने किया। 

अनासक्ति आश्रम कौसानी में मनाई गांधी जयंती, भाजपा ने निकाली पदयात्रा
गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अनासक्ति आश्रम कौसानी में विधायक चंदन दास ने ध्वजारोहण किया। आश्रम में रामधुन में प्रार्थना सभा हुई। भाजपा ने कौसानी से गांधी चबूतरे तक पद यात्रा निकाली। लक्ष्मी आश्रम के बच्चों ने गांधी जीवनी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।


वहां जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, आश्रम के व्यवस्थापक रमेश चंद्र पांडे, डीके जोशी, मैती संस्था के डॉ. कल्याण सिंह रावत, घनश्याम जोशी आदि थे। विधायक के नेतृत्व में कौसानी में स्वच्छता अभियान भी चला। राइंका कौलांग में प्रधानाचार्य गोपाल पंत, राजकीय जूनियर हाइस्कूल रौल्याना में प्रधानाध्यापक नीरज पंत, बदरीनाथ में दलीप भाकुनी, राइंका गरुड़ में बीआर आर्या, सेंट एडम्स स्कूल में व्यवस्थापक जावेद सिद्दीकी, कंट्रीवाइड में प्रधानाचार्य खीम सिंह नेगी, इंटर कॉलेज गागरीगोल में प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में गांधी जयंती समारोह पूर्वक मनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed