फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   gandhi and shastri's birth aniversary celebrated in bageshwar

जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
gandhi and shastri's birth aniversary celebrated in bageshwar
गांधी जयंती पर मंडलसेरा बागेश्वर के लोगों ने सफाई अभियान चलाया। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा/कपकोट। गांधी और शास्त्री जयंती पर जिलेभर में ध्वजारोहण कर प्रभातफेरी निकाली गई। इनमें जन शिक्षण संस्थान के सदस्यों समेत एनसीसी, एनएसएस से जुड़े सभी इंटर, डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन

बागेश्वर कलक्ट्रेट में सम्मान समारोह हुआ। इसमें डीएम रंजना राजगुरु ने स्वच्छता अभियान में सराहनीय योगदान के लिए नगर पालिका के सभासद नीमा दफौटी, धीरेंद्र परिहार, प्रेम सिंह हरड़िया, नोडल अधिकारी पूनम चौहान प्रथम, शंकर सिंह बोरा, रमेश चंद्र तिवाड़ी समेत भनार, आराध्या, जय शिवशंकर स्वयं सहायता समूह को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कपकोट के सभासद तनुज तिरुवा, प्रवीन सिंह ऐठानी, शामली देव, नोडल अधिकारी मुन्ना जोशी, रमेश चंद्र मौर्य, डॉ. राजेंद्र राम समेत सैम देवता स्वयं सहायता समूह, सिद्धनाथ स्वयं सहायता समूह, मां कालिका स्वयं सहायता समूह को भी पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह चलाया स्वच्छता अभियान
विकास भवन में सीडीओ एसएसएस पांगती ने ध्वज फहराया। डीडीओ केएन तिवारी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, एपीडी शिल्पी पंत, कृषि अधिकारी विजय मौर्या, डीईएसटीओ देवेंद्र गोस्वामी, डीओ पीआरडी अर्जुन रावत, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि ने सफाई की। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। वहां मुख्य अतिथि डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, उपप्रधानाचार्य धीरेंद्र रावत, लक्ष्मण सिंह कोरंगा, कपकोट के विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रबंधक दयाल सिंह ऐठानी, अध्यक्ष आनंद बल्लभ पांडे, प्रधानाचार्य भास्करानंद तिवारी, डीएन कांडपाल ने गांधी का योगदान बताया। कांडा में बंशीधर कांडपाल, आलम मेहरा, ज्योति कांडपाल, प्रकाश नगरकोटी, गंगालाल वर्मा, हरीश कांडपाल, सुंदर सिंह गढ़िया, बबलू कांडपाल आदि थे।
गांधी की प्रासंगिकता पर चर्चा
बागेश्वर। डायट में गांधी की प्रासंगिकता विषय पर चर्चा हुई। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने चित्र बनाए। रवि जोशी ने संचालन किया। प्राचार्य एसबी जोशी, डॉ. शैलेंद्र धपोला, डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, भैरव दत्त पांडे, मनोज कुमार, दयासागर, सीएम जोशी, संदीप जोशी, प्रेम सिंह, आनंद सिंह, मधु राणा, शुभम, अंजू, गणेश, संजय आदि थे।

उत्तरायण एकेडमी तुपेड़ में रैली निकाली गई। वहां प्रबंधक दीवान सिंह खेतवाल, प्रधानाचार्य शोभा खेतवाल ने गांधी, शास्त्री का योगदान बताया गया।
जीआईसी मंडलसेरा में प्रधानाचार्य निरंजन कुमार चौधरी, स्वजल परियोजना के चंदन सिंह मलड़ा, एनसीसी अधिकारी मोहन सिंह धामी ने गांधी की प्रिय रामधुन गाई। वहां पीटीए अध्यक्ष कुंदन प्रसाद, महेशी प्रसाद, रामकिशन, नारायण गिरि, जानकी राणा, मनोज कुमार आदि थे। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना में प्रधानाचार्य वीसी पंत ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed