फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Gairkhet, Baskuna and Shobhakund road will be repaired

Bageshwar News: गैरखेत, बसकुना और शोभाकुंड सड़क की होगी मरम्मत

Mon, 24 Apr 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gairkhet, Baskuna and Shobhakund road will be repaired
बागेश्वर। कपकोट के गैरखेत, बसकुना, शोभाकुंड सड़क की शीघ्र ही मरम्मत होगी। लोनिवि ने तीनों सड़कों की मरम्मत की कवायद शुरू कर दी है। इन सड़कों को बीती बरसात में नुकसान पहुंचा था। आपदा न्यूनीकरण मद से सड़कों का सुधारीकरण होगा।
विज्ञापन

लोनिवि के कपकोट डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार आपदा न्यूनीकरण मद से पोथिंग-गैरखेत मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। यह सड़क बीती बरसात में क्षतिगस्त हो गई थी। असों-बसकुना मोटर मार्ग में भी सुरक्षा कार्य होंगे। बरसात में इस सड़क के ऊपरी हिस्से में भूस्खलन हो गया था। पोथिंग-शोभाकुंड सड़क पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से और दीवार की मरम्मत होगी। इस सड़क को भी बीती बरसात में क्षति पहुंची थी।
विज्ञापन

लोनिवि कपकोट डिवीजन के ईई आरपी उपाध्याय के अनुसार खनिज फाउंडेशन न्यास से कपकोट के एसडीएम कार्यालय के सभागार और कार्यालय के सुधारीकरण, सौंदर्यीकरण के अवशेष कार्यों के लिए बजट मंजूर हुआ है। इन सभी कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चार मई को निविदा खोली जाएगी। ठेकेदारों से अनुबंध होने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम तीन माह, एसडीएम कार्यालय में होने वाले कार्य चार माह के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed