फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Funerals Of Army Staff in Kapkot

सरयू-खीरगंगा तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुई जवान की अंत्येष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Funerals Of Army Staff in Kapkot
कपकोट के सरयू-खीरगंगा संगम पर जवान को अंतिम सलामी देते कपकोट के थानाध्यक्ष। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जसरौली गांव के सैनिक का सरयू-खीरगंगा तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कौसानी से आई सिगनल कोर की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। चाचा चंचल सिंह ऐठानी और भगवत ऐठानी ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

जसरौली गांव निवासी गोविंद सिंह ऐठानी के पुत्र पवन ऐठानी (21) शनिवार शाम घर से भराड़ी जा रहे थे। तभी बाइक फिसलने से पवन निधन हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक आवास पर लाया गया। रविवार को घर से शवयात्रा निकली। बेहद गमगीन माहौल में शवयात्रा सरयू-खीरगंगा के तट पर पहुंची। वहां सीओ शिवराज सिंह राणा, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ा कर सलामी दी। सिगनल के जवानों के अंतिम सलामी देने के बाद चिता को मुखाग्नि दी गई। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई। जवान के असमय निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल, ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed