फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fruits on Apple trees.

Bageshwar News: परिहार के बागान में फल से लकदक सेब के पेड़

Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fruits on Apple trees.
बागेश्वर। सातरतबे क्षेत्र के जमखितौला में सेब के फलों से लकदक दरवान सिंह परिहार के सेब का बागान सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शनिवार को डीएम अनुराधा पाल ने सेब के बगीचे में पहुंचकर सेब तोड़ने की शुरूआत की।
विज्ञापन

दरवान सिंह परिहार ने बीते वर्ष पांच नाली जमीन में गाला, रेडलम गाला और एम-9 प्रजाति के सेब के 250 पौधों का रोपण किया। पेड़ों में पहली बार फल आया है। डीएम ने परिहार की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सेब के पेड़ों से पहले ही साल अपेक्षा से अधिक फल आया है। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह को जिले में सेब का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले के अन्य किसानों को प्रगतिशील सेब उत्पादकों के बगीचों का भ्रमण कराया जाए ताकि वे भी सेब उत्पादन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सेब बगीचा विस्तारीकरण के लिए किसान को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर 500 सेब के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान परिहार ने बताया कि उन्होंने मार्च 2022 में पांच नाली जमीन में सेब के 250 पौधे लगाए। बताया कि एक पेड़ में करीब 20 किलो के लगभग फल आया है। उन्होंने बताया कि बाजार में सेब के दाम 160 से 180 प्रति किलो तक मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 नाली क्षेत्र में 533 सेब के पौधे लगाए हैं। 500 पौधे और लगाने जा रहे हैं। उनका लक्ष्य बगीचे में सेब के 5000 पौधे लगाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed