{"_id":"59b041bb4f1c1be27f8b46a9","slug":"four-villages-goes-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से चार गांवों में पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से चार गांवों में पसरा अंधेरा
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैठाण गांव का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हो गया था। बिजली न होने के चलते पल्ला कमस्यार क्षेत्र के चार गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से ट्रांसफार्मर बदलने की कई बार मांग की, लेकिन ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर शीघ्र नहीं बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चार दिन पहले पैठाण गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। तब से इसे बदला नहीं गया है।
इसके कारण बिजली आपूर्ति नहीं होने से पैठाण, पस्ट्यारी, सैमपुर और धैलियापाटा गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। एक तरफ जहां कुटीर उद्योग धंधे ठप पड़े हैं, वहीं रोशनी के बगैर बच्चे रात में पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। शाम होते ही गांवों में तेंदुओं के आ धमकने का डर अलग रहता है। ग्रमीणों ने यूपीसीएल से ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने को कहा है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
वहां पूर्व प्रधान राजेंद्र खाती, राजेश बनाई, पूरन रौतेला, मोहन जोशी, प्रदीप जोशी, सोनू राठौर, अशोक बनाई, जोगा राम, दुर्गा राम आदि थे। इधर यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने कहा कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र ही संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। ब्यूरो