फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four Killed In Car Accident

Bageshwar News: बागेश्वर के रमाड़ी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन महिलाओं समेत चार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four Killed In Car Accident
घायल पुष्पा देवी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर के कनौली-शामा सड़क पर कार हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे कार (यूए04ई4727) कनोली से शामा की ओर आ रही थी। रमाड़ी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन स्वामी/चालक दरबान सिंह (60) पुत्र दान सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (कपकोट) हाल निवासी बिंदुखत्ता, लाली देवी (55) खुशाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, गोपुली देवी (62) पत्नी गोपाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और मानुली देवी (52) पत्नी पान सिंह निवासी भनार टिक्टा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पुष्पा देवी (35) पत्नी बलवंत सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, ज्योति (चार) पुत्री गंगा सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी कपकोट भेजा। कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पूजा की खुशी मातम में बदली
बिंदुखत्ता से पूजा में आए थे पूर्व सैनिक दरवान सिंह
बागेश्वर। रमाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले दरवान सिंह असम राइफल्स के सेवानिवृत्त सैनिक थे। उनका परिवार कई साल पहले ह्यूंडुंगरा से बिंदुखत्ता में बस गया था। वह परिवार के साथ पूजा के लिए गांव आए थे। हादसे में दरबान सिंह और तीन अन्य लोगों की जान जाने से गांव और इलाके में शोक की लहर है। ह्यूंडुंगरा नामतीचेटाबगड़ ग्राम पंचायत का तोक है। दरवान सिंह एक सप्ताह पहले परिजनों के साथ गांव आ गए थे। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में स्थित होकरा मंदिर में परिवार की सामूहिक पूजा थी। दो दिन पहले पूजा संपन्न हो गई थी। दरबान सिंह बृहस्पतिवार की शाम को शामा (कपकोट) लौट रहे थे। उनके साथ ह्यूंडुंगरा गांव की दो और भनार टिक्टा गांव की एक महिला रिश्तेदार और कनौली गांव की एक महिला, ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) की एक बच्ची सवार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की दशा ठीक नहीं
बागेश्वर। बताया जा रहा है कि कनौली-रमाड़ी-शामा सड़क की दशा ठीक नहीं है। सड़क कई स्थानों पर कच्ची है। सड़क की हालत सुधारने की मांग इलाके के लोग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन सड़क की दशा सुधारने के प्रति जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है। संवाद

बागेश्वर के रमाड़ी में खाई में गिरा वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के रमाड़ी में खाई में गिरा वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर के रमाड़ी में दुर्घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के रमाड़ी में दुर्घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed