फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   four Kids Drowned in Bageshwar

हृदयविदारक:बागेश्वर के गोगिना में गधेरे में नहा रहे चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
four Kids Drowned in Bageshwar
अभिषेक और अजय रौतेला। फाइल फोटो - फोटो : ALMORA
बागेश्वर। जिले के गोगिना में गधेरे में नहा रहे चार किशोर डूब गए। तीन के शव बरामद हो गए हैं जबकि एक की खोजबीन जारी है। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 90 किमी दूर है।
विज्ञापन

गोगिना गांव निवासी अभिषेक (15) पुत्र त्रिलोक सिंह रौतेला, अजय (14) पुत्र नारायण सिंह रौतेला, पंकज उर्फ सुरेश (14) पुत्र दुर्गा सिंह टाकुली, विक्रम (13) पुत्र नारायण सिंह दानू सोमवार दोपहर पास स्थित पर्थी रौला (गधेरे) में नहा रहे थे। नहाने के दौरान अचानक चारों किशोर गहराई में डूब गए। बच्चों के डूबने की जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अभिषेक, अजय और पंकज के शव बरामद हो गए हैं। विक्रम अभी लापता है। अभिषेक, अजय और पंकज हल्द्वानी में पढ़ाई करते थे। अभिषेक और अजय चचेरे भाई थे।
विज्ञापन

पर्थी रौला में ऊंचाई से झरना गिरता है। झरने के नीचे तालाब बना हुआ है, जिसकी काफी गहराई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, रेगुलर पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

बागेश्वर के गोगिना में गधेरे में बने तालाब में डूबे बच्चों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलात?

बागेश्वर के गोगिना में गधेरे में बने तालाब में डूबे बच्चों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलात?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed