फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four hospitals relying on a radiologist, now that too on 10 days leave

एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे चार अस्पताल, अब वह भी 10 दिन के अवकाश पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four hospitals relying on a radiologist, now that too on 10 days leave
बागेश्वर के जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका ताला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकास के दावों के बीच जिले की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार पटरी से उतरती जा रही हैं। हालात यह हैं कि वर्तमान में जिले के किसी भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे जिला अस्पताल और तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड चल रहा था। उनके 10 दिन के लिए आकस्मिक अवकाश पर जाने से सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट, बैजनाथ और कांडा में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है। बैजनाथ में तैनात रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में तीन दिन जिला अस्पताल और बाकी दिन बारी-बारी से तीनों सीएचसी में जाकर अल्ट्रासाउंड करते हैं। वर्तमान में वह आकस्मिक अवकाश पर हैं। इस कारण सभी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड ठप पड़ गया है। अस्पताल जांच कराने के लिए आ रहे मरीजों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैरंग लौट रहे दूरदराज से आ रहे ग्रामीण
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग, गंगोलीहाट, अल्मोड़ा के ताकुला आदि से भी लोग आते हैं। बैजनाथ अस्पताल में भी चमोली जिले के ग्वालदम से लोग अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं। जिले में अल्ट्रासाउंड सुविधा चरमराने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग घर से रुपया और धन खर्च कर अस्पताल आते हैं, जहां से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। जिसको लेकर जिलेवासियों में नाराजगी भी पनप रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ में तैनात रेडियोलॉजिस्ट 10 दिन के आकस्मिक अवकाश पर हैं। इस कारण अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित है। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट भी मातृत्व अवकाश पर है। अल्मोड़ा सेे रेडियोलॉजिस्ट भेजने की बात ऊपर रखी गई है। उम्मीद है जल्द समस्या का निदान हो जाएगा। - डॉ. सुनीता टम्टा, सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed