फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four bus services of Bageshwar depot affected

Bageshwar News: बागेश्वर डिपो की चार बस सेवा प्रभावित

Tue, 07 May 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 07 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four bus services of Bageshwar depot affected
बागेश्वर। बागेश्वर डिपो की चार बसें चार धाम यात्रा में लगेंगी। चार धाम में बस लगने का असर मंगलवार से ही दिखने लगा है। मंगलवार को डिपो की चार बस सेवाओं का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को धरमघर-दिल्ली, बागेश्वर-मुनस्यारी, बागेश्वर-धरमघर और अठपैंसिया-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। इस रूट के यात्रियों को यात्रा के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि चार धाम जाने वाली चार बसों में से दो बस बुधवार को रवाना होंगी। दो बस कुछ दिन बाद रवाना होंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बागेश्वर डिपो में मात्र 15 बसों का बेड़ा है। आठ बस समयसीमा पूरी कर चुकी हैं। आठ लाख किमी से अधिक चली इन्हीं बसों से परिवहन सेवा का संचालन किया जा रहा है। आए दिन बस रास्ते में खराब हो जाती हैं। गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती हैं। चार बसों के चार धाम यात्रा में लगने से डिपो की व्यवस्था और गड़बड़ाने की संभावना पैदा हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
पर्यटकों को नहीं मिल रहा रोडवेज सेवा का साथ, दिल्ली, देहरादून के लिए नहीं मिल रहीं बस

-सड़कों से बस गायब, दिल्ली, दून से अल्मोड़ा पहुंचने के लिए पर्यटकों को खाने पड़ रहे हैं धक्के

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। पर्यटक सीजन में भी पर्यटकों को रोडवेज सेवा का साथ नहीं मिल रहा है। चालकों की कमी से सड़कों से गायब बस वर्कशॉप की शोभा बढ़ा रही हैं और दिल्ली, देहरादून से अल्मोड़ा पहुंचने वाले पर्यटक धक्के खा रहे हैं। पर्यटक सीजन में बसों का संचालन न होने से निगम को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
ग्रीष्मकालीन में दिल्ली, देहरादून से पर्यटक अल्मोड़ा का रुख करते हैं। इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। पर्यटक सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन परिवहन निगम पर्यटकों को राहत पहुंचाने में नाकाम है। अल्मोड़ा डिपो के बेड़े में शामिल सभी 30 बसों के संचालन के लिए निगम के पास 23 चालक नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली, देहरादून सेवाओं का संचालन रोकना पड़ा है, इसकी मार पर्यटक सह रहे हैं।
अल्मोड़ा पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा न होने से पर्यटकों को वाहनों में धक्के खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं मुख्यालय से लमगड़ा, बेतालघाट, मासी समेत अन्य रूट पर भी सेवाएं प्रभावित हैं, इससे आम यात्री परेशान हैं। मंगलवार को यात्री रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। मजबूरन यात्रियों ने केमू स्टेशन और टैक्सी स्टेंड की दौड़ लगाई। संवाद

केस-01
मासी जाना था, लेकिन बस नहीं आई। अब अन्य वाहन की तलाश कर रहा हूं ताकि गंतव्य तक पहुंच सकूं।
- बीएस रावत, अल्मोड़ा।
केस-02
देहरादून के लिए बस नहीं हैं, इससे दिक्कत झेलनी पड़ रही है। हल्द्वानी जाकर बस नसीब हो रही हैं। परिवहन निगम को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। - सुमित सिंह, लमगड़ा।
कोट
चालकों की कमी से सेवाएं प्रभावित हुई हैं। रिक्त पदों की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। चालकों की नियुक्ति के बाद ही सभी रूटों पर सेवाओं का संचालन किया जाएगा। - विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
.................
रोडवेज स्टेशन बना नशेड़ियों को अड्डा, यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन नशेड़ियों को अड्डा बन गया है। स्टेशन के कूड़ेदान और परिसर में बिखरी शराब और बीयर की खाली बोतलें इसका प्रमाण हैं।

रोडवेज स्टेशन में शाम होते ही लोग नशे के सामान के साथ पहुंचते हैं और बेखौफ नशा करते हैं। स्टेशन परिसर में शराब और बीयर की खाली बोतलें बिखरी हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टेशन नशे का अड्डा बन गया है। स्टेशन में यात्रियों की सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं हैं। यात्रियों और राहगीरों की अराजक तत्वों के साथ आए दिन झड़प भी होती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए निगम गंभीर नहीं है। वहीं एआरएम विजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान में मैं निजी कारण से अवकाश पर हूं। अवकाश से लौटने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed