{"_id":"5833376c4f1c1bb204b3a818","slug":"four-accused-arrested-for-the-murder-of-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व कपकोट विकासखंड के मिकिला गांव में हुई ग्रामीण की हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में चार महिलाओं सहित नौ ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि शुक्रवार की देर शाम मिकिला गांव निवासी विशन सिंह पुत्र तेज सिंह की आपसी विवाद के पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शनिवार को कपकोट थाने में मृतक के भाई हयात सिंह ने माधव सिंह, कृपाल सिंह, गोविंद सिंह, दुर्गा सिंह, खिमुली देवी, विशनुली देवी, हरुली देवी, जीवंती देवी और रमेश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
कपकोट थाना पुलिस ने मामले के चार आरोपियों माधो सिंह, गोविंद सिंह, दुर्गा सिंह और कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों केे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या में नामजद शेष पांच आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।