{"_id":"6250845d1a5c4869755e9ac6","slug":"forest-fire-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4588855142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलकांडे के जंगल में लगी आग मॉडल क्रू स्टेशन तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलकांडे के जंगल में लगी आग मॉडल क्रू स्टेशन तक पहुंची
विज्ञापन
बागेश्वर में जौलकांडे के जंगल में लगी आग बुझाते वन विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में वनों के जलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार रात जौलकांडे के जंगल में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए नवनिर्मित मॉडल क्रू स्टेशन तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर मौके पर गए वन कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद शुक्रवार सुबह तक जंगल सुलगता रहा। जिले में हुईं कई घटनाओं में 50 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है।
गर्मी बढ़ने के बाद जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गईं हैं। जिला मुख्यालय सहित कांडा, कपकोट, गरुड़, कपकोट के जंगल जल रहे हैं। वन विभाग सख्ती बरतने के बावजूद आग को नहीं रोक पा रहा है। जंगलों में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। कीमती इमारती लकड़ियां, चारा पत्ती जल गई है। वन्यजीव भी खतरे में आ गए हैं। भोजन और पानी की तलाश में हिंसक जानवर भी आबादी की ओर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष वन विभाग फायर सीजन से पहले कई तैयारियों का दावा करता है। इसके बावजूद वनों की आग को रोकने में सफलता नहीं मिल रही है।
वहीं रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग लगने की सूचना रात में मिली थी। इसके बावजूद कर्मचारी तत्काल मौके पर गए और वन दरोगा मुन्नी कठायत के नेतृत्व में रमेश बलसूनी, लाल सिंह आदि ने आग बुझाने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने ग्रामीणों से वनों में आग लगा रहे अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनकी सूचना देने की भी अपील की है।
विज्ञापन
जल्द होगा मॉडल क्रू स्टेशन का शुभारंभ
बागेश्वर। जंगल में आग की घटनाओं के बीच वन विभाग जौलकांडे में बने मॉडल क्रू स्टेशन का शुभारंभ जल्द किया जाएगा। रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि 13 अप्रैल को क्रू स्टेशन का शुुभारंभ हो सकता है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो उक्त तिथि से मॉडल क्रू स्टेशन में कामकाज शुरू हो जाएगा।