फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   for rail line budget will hold a talk

रेल मार्ग बजट के लिए सांसदों से होगी वार्ता

Sun, 27 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 27 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
for rail line budget will hold a talk

रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया गया। बैठक में तय हुआ कि रेल मार्ग को धन आवंटित कराने के लिए यहां के सांसदों से संपर्क किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन के साथ नारेबाजी भी की।

विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर हुई बैठक मेें आंदोलन और सरकार की ओर से किए गए प्रयासों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों के बावजूद सरकार ने इस रेल लाइन के लिए धन नहीं दिया है। इसके लिए आंदोलन जारी रहेगा, उत्तराखंड के सांसदों से आग्रह किया जाएगा कि वह इसके लिए धन का आवंटन करवाएं।
विज्ञापन

10 जनवरी को आंदोलन के संबंध में काफलीगैर क्षेत्र में जन जागरण किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता  संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी और संचालन महामंत्री खड़क राम आर्य ने किया। वहां पर गिरीश चंद्र पाठक, हयात सिंह मेहता, केवल सिंह डियोढ़ी, प्रताप सिंह गढ़िया, प्रवीण सिंह दफौटी, चंद्रशेखर मेहता, जीवन सिंह, मालती पांडे, सरस्वती गैलाकोटी, सुनीता टम्टा, किशन राम, मोहन चंद्र जोशी, मीरा  रौतेला, मदन सिंह टंगड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed