{"_id":"611564848ebc3efcd917fc5f","slug":"football-tournament-continuew-in-numaishkhet-ground-bageshwar-news-hld4343684148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुमाइशखेत मैदान में दे दनादन गोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुमाइशखेत मैदान में दे दनादन गोल
विज्ञापन
ागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में फुटबॉल मुकाबला खेलने को तैयार दोनों टीमें। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में चल रही स्वर्गीय मोहन सिंह भंडारी वेलफेयर सोसायटी फुटबाल प्रतियोगिता में जय श्रीराम फुटबाल क्लब और नितेश ज्वेलर्स की टीम ने ने अगले चरण में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला जय श्रीराम फुटबॉल क्लब और गली ब्वायज फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में जय श्री राम क्लब की टीम 10-1 से मुकाबला अपने नाम किया। जय श्रीराम क्लब के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक धड़ाधड़ गोल दागे। विपक्षी टीम को संभलने का मौका ही नही है। विपक्षी टीम में तालमेल का जबरदस्त अभाव दिखा।
दूसरा मुकाबला खोली और नितेश ज्वेलर्स के बीच खेला गया। ज्वेलर्स की टीम ने मुकाबले की शुरूआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाया और 7-0 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश धपोला ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों के खेल कौशल में निखार आता है। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में ललित कनवाल, सुरेश लाल जयसूर्या, नीरज पांडेय, नितेश वर्मा, ललित तिवारी, सूरज जोशी, आकाश कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं।